फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर किया अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

धनघटा तहसील के छितही के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव के तालाब पर कुछ लोगों के जरिए अवैध कब्जा किए जाने से संबंधित ज्ञापन डीएम को दिया। गांव निवासी सलीम का कहना था कि गांव में तालाब है। इस तालाब पर कुछ लोगों ने जालसाजी तरीके से अपने नाम दर्ज करा लिया है। जब गांव वाले जानवर लेकर जाते है तो वह लोग रोकते है। इसके साथ गाली आदि देते है। इसको लेकर गांव के लोग नाराज है। उन्होंने डीएम से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान सरजू प्रसाद, विश्वनाथ कुमार, मनीष कुमार, कन्हैया, रामभजन, जगदीश, उमेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें