कानून का सम्मान करें। मुसीबत के वक्त सूचना दें तो पुलिस मदद को तत्पर रहेगी। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक भी किया जा रहा है। निडर होकर आत्मरक्षा के लिए बेटियां आगे आएं। ये बातें पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ यातायात अभय कुमार मिश्र ने कहीं। वह मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 वीं तक के 150 छात्र छात्राएं शामिल हुई।