खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के उसका खुर्द गांव में जेसीबी से छत गिराने की घटना हुई। पुलिस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पांच आरोपी पर केस दर्ज किया है। उसका खुर्द गांव निवासी पुष्पा ने बताया कि वह अपने बैनामाशुदा जमीन में निर्माण कार्य पूरा करा चुकी थी। 5 जुलाई को रात 12 बजे के आसपास विपक्षी उर्मिला देवी, शुभम राय, विनोद राय, अनुराग राय व रामजतन मौर्य बल पूर्वक अवैध रुप से उनका छत गिरा दिये। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।