एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में सोमवार को विद्यालय परीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि इस बार विद्यालय की गृह परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित होगी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के प्रथम पाली में कक्षा 6, 7, 8 व 11 वीं की परीक्षा संपादित कराई जाएगी। दूसरी पाली में कक्षा 9, 10 व 12 वीं की परीक्षा संपादित कराई जाएगी। गृह परीक्षा 8 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 18 अक्तूबर तक चलेगी।