सरयू के बढ़ रहे जलस्तर के कारण धनघटा क्षेत्र के उमरिया के बगल में स्थित खालेपुरवा गांव के लोगों का सम्पर्क सड़क से कट गया है। स्थिति यह है कि गांव के लोग अनुमान लगाकर डूबी हुई सड़क के सहारे बंधे पर आ रहे हैं। लोगों को अपने खेतों पर जाने के लिए भी डूबी हुई पगडंडियों का सहारा लेना पड़ रहा है।