जनपद की एसओजी, सर्विलांस व थाना बखिरा संयुक्त पुलिस टीम के हाथ सोमवार को अंतर्जनपदीय चोर गैंग के पांच सदस्य चढ़ गए। पुलिस टीम ने चोरी की 3 घटना का खुलासा करके चोरी के लगभग 30 लाख रुपये कीमत का आभूषण व 75,200 रुपये नकद बरामद किया। एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में घटना का अनावरण किया। उन्होने चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा किया।