बेलहरकला थाना क्षेत्र के लौकीमिश्र घाट पर सोमवार को अंतिम संस्कार के दौरान हादसा हो गया। गांव की एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे कुसुरू खुर्द गांव निवासी 65 वर्षीय रामधनी चौहान आमी नदी में स्नान करते समय डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका।