महाशिवरात्रि के पर्व पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने तामेश्वरनाथ धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन की गई व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।