बस्ती रेंज के डीआईजी दिनेश कुमार पी ने संतकबीर नगर रिजर्व पुलिस लाइन्स में भव्य व मॉडर्न सभागार कक्ष व मेस का फीता काटकर उद्घाटन किया । इस दौरान उन्होंने सारी व्यवस्थाओं को देखा तथा बेहतर कार्य के लिए एसपी व उनकी टीम को शाबासी भी दी। एसपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सभागार कक्ष की स्थापना की गयी है। वहीं पुलिसकर्मियों की सुविधा व सेहत को उत्तम रखने के दृष्टिगत पुलिस मेस के सौंदर्यीकरण व उपलब्ध सेवाओं का विस्तार करते हुए कम समय में आटा गूथने की ऑटोमैटिक मशीन लगाई गई है। इससे पुलिसकर्मियों को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा।