शिक्षा मित्र संघ ने बृहस्पतिवार को बीएलओ की डयूटी से मुक्त करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगो का ज्ञापन डीएम को सौपा। शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहाकि जिले के अधिकांश शिक्षा मित्रों की ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगाई जा रही है। जिससे विद्यालय का शिक्षण कार्य प्रभावित होगा तथा सैकडों शिक्षा मित्र अभी पूर्व में समायोजित हुए विद्यायल पर ही कार्यरत है। (जो अपने मूल विद्यायल या निकट के विद्यायल पर नही आ सके है।) जो कि घर से काफी दूर है जिससे उन्हे बीएलओ की ड्यूटी करने में भी काफी परेशानी होगी।