शहर के बरदहियाबाजार रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के बेलदारी टोला निवासी सुनील कुमार 32 वर्ष शुक्रवार की सुबह 10 बजे से गायब था। शनिवार की सुबह उसका रेलवे ट्रैक पर शव मिला। परिजनों के मुताबिक उसकी हत्या हुई है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।