संतकबीर नगर के दुधारा थानाक्षेत्र के पचतोरवा गांव में मोबाइल चलाने के विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों ने मिलकर एक 18 वर्षीय युवक के उपर हंसिये से प्रहार कर दिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियांवा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।