संतकबीरनगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और मृतक परिवारों के लिए ईश्वर से सहनशक्ति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने इस भीषण घटना पर गहरा दुख प्रगट करते हुए कहा कि ईश्वर उन मृतक परिवारों को सहन शक्ति प्रदान करे, जिन्होंने इस घटना में अपनों को खोया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए, ताकि इस घटना के मूल कारण तक पहुंचा जा सके, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। गृहमंत्री इस घटना को महज एक संयोग बता रहे हैं। हम सभी कांग्रेस जन गृहमंत्री सहित उड्डयन मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं।