अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। उन्होंने पुलिस लाइन्स परिसर में गणना कार्यालय, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया।