नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सभासदों ने सोमवार को पालिका कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद सभासदों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सभासदों ने वार्डों में विकास कार्य ठप होने और बोर्ड की बैठक न कराने का आरोप लगाया। सभासदों ने मांग किया कि जल्द से जल्द बोर्ड की बैठक बुलाई जाए और विकास के कार्य शुरू कराए जाए। नगर पालिका परिषद के सभासद श्रीभागवत, दुर्गेश कुमार, असलम, विपिन जायसवाल, बैजनाथ, दिलीप कुमार, अवधेश चौरसिया आदि सोमवार को पालिका कार्यालय पहुंचे और धरना पर बैठ गए।