जनपद बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसीलदार धनघटा के खिलाफ सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार के क्रियाकलापों की जांच की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा ने कहा कि धनघटा तहसीलदार प्रत्येक फाइल का 100 रुपया लेने के बाद ही उस पर अपना हस्ताक्षर करते है। वादकारियों को शोषण करते है। इनके कार्यो की जांच की जाए। डीएम आलोक कुमार ने मामले में जांच की बात कही।