फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जागरूकता अभियान के तहत रात्रिकालीन ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत में बुधवार को जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत रात्रिकालीन ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत खरचा पंचायत भवन के परिसर में सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। चौपाल में लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। आवास, पेंशन, सम्मान नीधि, की समस्या सुनकर निस्तारण किया गया। इस मौके पर दयाराम यादव, बृजेश यादव, अम्बरीष पटेल, चन्दन सिंह,उदय सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें