लीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर भटूरा खाने गए एक व्यक्ति से हाथापाई कर दो लाख रुपये कीमत की सोने की चेन छीन लेने की घटना हुई। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में घटना का खुलासा करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।