एक खटोला जेल के अंदर एक खटोला जेल के बाहर गाने पर वीडियो में डांस करने वाले छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो नामजद व तीन-चार अज्ञात की तलाश की जा रही है। कांस्टेबल नीरज कुमार की तहरीर के आधार पर संभल-बहजोई मार्ग बाधित करने और अशांति फैलाने के अंदेशे में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए युवकों ने थाने में कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसा कार्य नहीं करने का वादा भी किया है।