जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संभल जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संभल तहसील के सभागार में डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके बिश्नोई ने शिकायतें सुनीं। कुल 77 शिकायतें आईं, जिनमें से 11 का मौके पर निस्तारण कराया। इस दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाएं।