फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर से गए युवक का शव सुबह बाग में मिला

विमल शर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 07:52 PM IST

जुनावई में बीते बुधवार की रात घर से गए थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद मल्लाह घेर के रहने वाले युवक रविंद्र कुमार (18) का शव सुबह गांव के पास ही बाग में बरामद हुआ। गले में गमछा बंधा हुआ था। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस युवक की मौत को लेकर हत्या व आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। थाना क्षेत्र के कादराबाद मल्लाह घेर के रहने वाले रविंद्र कुमार बुधवार की रात्रि नौ बजे से घर से गया था। परिवार के लोगों ने सोच लिया कि वह अपने दोस्तों के साथ दहगवां में चल रहा मेला देखने गया होगा। सुबह तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। सुबह जब परिवार के लोग उसे इधर-उधर तलाश कर रहे थे, तभी पड़ोसी खेत स्वामी ने बताया रविंद्र का शव बगिया में पेड़ के पास जमीन पर पड़ा है। परिवार के लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव जमीन पर पड़ा हुआ था और मृतक के गले में उसी के गमछा का फंदा कसा हुआ था। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। टीम ने शव और उसके आसपास से नमूने एकत्र किए। परिवारी जनों के कहने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें