फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विदेशी कारतूस चलाने वाले हथियारों की तलाश में जुटी पुलिस, लगातार चल रही जांच

विमल शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2024 06:37 PM IST

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में उपद्रवियों ने पाकिस्तान और अमेरिका के कारतूसों का इस्तेमाल किया था, इसकी पुष्टि हो चुकी है। पुलिस को अभी तक तीन कारतूस और सात खोखे मिल चुके हैं। अब पुलिस यह जांच कर रही कि यह कारतूस किस हथियार में इस्तेमाल किया गया है। इसका जवाब तो हथियार बरामद होने के बाद ही मिल सकेगा। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि विदेशी कारतूस और खोखे मिलने की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल जो कारतूस मिले हैं उनको सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस की टीमें उन हथियारों की तलाश कर रही हैं, जिनसे विदेशी कारतूस चलाए गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें