संभल जामा मस्जिद कमेटी सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी को लेकर शहर के अधिवक्ताओं में रोष है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पुलिस के खिलाफ मार्च निकाला है। साथ ही पुलिस पर गलत तरीके से कार्रवाई किए जाने का आरोप भी लगाया है। कचहरी से शंकर चौराहे तक अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जामा मस्जिद कमेटी सदर की रिहाई के लिए मांग उठाई।