चंदौसी में जिला निर्माण मंच के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय का निर्माण जल्द शुरू करने और जिले का नाम संभल से बदलकर भीमनगर करने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। संयोजक विनोद शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने संभल, चंदौसी और गुन्नौर तहसील को मिलाकर भीमनगर नाम से जिले की घोषणा की। जिसका अस्थायी मुख्यालय बहजोई में बनाया गया। इसके बाद जिले का नाम भीमनगर से बदलकर संभल रख दिया गया। लेकिन अभी तक मुख्यालय का निर्माण न हो सका है। जबकि फतेहपुर शरीफनगर में जिला मुख्यालय के लिए जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका है।