फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर शनिवार को चंदौसी के दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में रोष व्यक्त किया। दोपहर 12 बजे तक शहर की लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर कुछ खुली दुकानों को भी बंद करा दिया। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे ब्रह्म बाजार पर व्यापार मंडल ने पहलगाम आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें