बहजोई के मोहल्ला बाग में बने करीब 85 मकान पुलिस प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर खाली कराए हैं। एसपी और एडीएम ने मौके पर पहुंच कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मकान खाली करने की बात कही। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए। मामला हाईकोर्ट में पिछले 40 वर्ष से चल रहा था। इस जमीन पर 1902 में कांच फैक्टरी बनी थी लेकिन बाद में वह नुकसान के चलते बंद हो गई। कुछ लोगों ने अपनी पुश्तैनी जमीन होने का दावा करते हुए लोगों को जमीन बेच दी थी। करीब एक हजार लोगों की इस बस्ती में ज्यादातर लोग मजदूरपेशा हैं।