फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पति ने कर दी पत्नी की गला रेतकर हत्या, बच्चों के साथ पहुंच गया थाने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान निवासी सोनू ने मंगलवार को अपनी पत्नी राखी (27) की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सोनू अपने तीन बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंच गया। जहां उसने आत्मसमर्पण कर दिया और पत्नी की हत्या का गुनाह भी कबूल किया। पुलिस इस मामले की जानकारी होते ही घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। महिला के मायके वालों केा सूचना दी। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र भी पहुंचे। उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी से भी पूछताछ की। महिला के मायके वालों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें