चंदौसी के सीता रोड स्थित मूछों वाले शिव मंदिर से 22 शिव भक्तों का एक जत्था बस से बाबा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ। सबसे पहले शिव भक्तों ने मूंछों वाले शिव मंदिर पर पूजा अर्चना की और मत्था टेका। इसके बाद बाबा के जयकारों के साथ जत्था रवाना हुआ।