लक्ष्मणगंज स्थित प्राचीन बावड़ी में खोदाई का काम जारी है, जहां कुएं की तलाश में 15 फीट तक मलबा हटाया गया। खोदाई के दौरान चारों ओर दरवाजों के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बावड़ी का भवन यहीं तक फैला था। इस संरचना से जुड़े और राज़ सामने आने की उम्मीद है।