चंदौसी में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शहर भर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के जूते चप्पल, महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे तक उतरवा दिए गए। जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार को 21 केंद्रों पर हुई। चंदौसी में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए गए हैं। एमएम इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आई महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे भी परीक्षा कक्ष में अंदर नहीं जाने दिया।