फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदाैसी में मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, फैली दुश्वारियां

विमल शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 06:33 PM IST

चंदौसी में बूंदाबांदी के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रात से तेजी पकड़ गया। सोमवार शाम तक मूसलाधार बारिश होती रही। इससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बिसौली गेट पर दीवार गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब लोग नींद से उठे तो बूंदाबांदी जारी थी। बूंदाबांदी में बच्चे स्कूल पहुंचे। सुबह नौ बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, रामस्वरुप रोड, मुंसिफ रोड, संभल गेट, मोहल्ला कागजी, एफआर रोड, सीता रोड समेत गली मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं सुबह सात बजे बिसौली गेट पर दीवार गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही बारिश के दौरान वहां से कोई गुजर नहीं रहा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें