सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बहजोई कस्बे के संभल तिराहे पर वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी। अभियान के तहत पुलिस टीम ने लोगों को सड़क पर लगे संकेतों और चिन्हों का महत्व बताया और उनका पालन करने की अपील की। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवर स्पीडिंग से बचाव तथा सुरक्षित ड्राइविंग की आवश्यकता पर जोर दिया गया।