चंदौसी में मीटर चेक करने गए संविदा लाइनमैन मुकेश (35) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने करंट से मौत होने की आंशका जताते हुए जमकर हंगामा काटा। मौत की सही वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। चंदौसी के मोहल्ला कायस्थान निवासी मुकेश कुमार विद्युत वितरण खण्ड में संविदा पर लाइनमैन था। मुकेश बनियाठेर के मोहल्ला अशोक नगर धान मिल के पीछे नरेश कुमार के घर खराब मीटर चेक करने गया था। बताते हैं कि अचानक से घर में अचेत होकर गिर गया।