संभल डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया द्वारा गठित अधिकारियों की टीम संभल में अवैध रूप से संचालित जींस वाशिंग प्लांटों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने मोहल्ला तिमरदास सराय में जींस वाशिंट प्लांट पर छापा मारा, जो बिना किसी अनुमति के चल रहा था। बिजली कटवाते हुए प्लांट का संचालन बंद करा दिया। चार अन्य बंद मिले प्लांटों की बिजली कटवाई गई।