चंदौसी में ग्रीष्म कालीन अवकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में फिर से बच्चों की रौनक लौट आई। पहले दिन स्कूल आए बच्चों को शिक्षकों ने तिलक लगाया और उनका हलवा व खीर खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान छात्र - छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1289 करीब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय है इनमें करीब एक लाख 70 हजार छात्र - छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं।