मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे एसपीएस कप का फाइनल मुकाबला सोमवार को ब्लैक पैंथर और फाइव स्टार के बीच खेल गया। ब्लैक पैंथर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर फाइव स्टार की टीम को 08 विकेट से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। फाइव स्टार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फाइव स्टार की टीम ने 13.2 ओवर में 85 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जिसमें बल्लेबाज आर्यन चौधरी ने 24 और अभी असद ने 18 रनों का योगदान दिया। ब्लैक पैंथर के गेंदबाज पंकज यादव ने 04, विशाल व सत्यम संगू ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम ने 6.3 ओवर में 87 रन बनाकर 08 विकेट से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। जिसमें निशांत कुशवाह ने 31, सूर्या ने 34 व दिव्यांश राजपूत ने 15 रनों का योगदान दिया। फाइव स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शोएब ने 02 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पंकज यादव को दिया गया। मुख्य अतिथि अशोक यादव के द्वारा विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। अंपायरिंग कुश रावत और अंकुर ठाकुर ने की। स्कोरर रोहित ठाकुर रहे।