जुमे की नमाज शांतिपूर्ण कराना पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की प्राथमिकता रही। इसको लेकर ही रात से ही सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद कर दिया गया था। एडीजी बरेली रमित शर्मा चार दिन से शहर के हालात पर नजर बनाए रहे और जुमा नमाज को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन भी किया। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनीराज जी ने डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई व फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त की।