भाकियू असली ने तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना देकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चकबंदी न्यायालयों में लंबित अंक निर्धारण और वादों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। देर शाम एसडीएम के आश्वासन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने धरने को खत्म किया।