बनियाठेर थाना क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित चंदौसी ग्रींस में मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के मामले में उच्च न्यायालय ने मंदिर हटाने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन पुलिस की मदद से मंदिर हटाने पहुंचा और मंदिर को कालोनी में ही दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने की कार्रवाई की। भूमि पूजन के साथ दूसरे स्थान पर मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष को नजरबंद किए जाने पर करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और रोड पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। हालांकि कुछ ही देर जाम लग सका। पुलिस पूर्व जिलाध्यक्ष को सामने ले आयी और जाम खुलवा दिया।