फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर के आदित्य राणा का प्राइम वॉलीबॉल लीग में चयन, चेन्नई ब्लिटज टीम की ओर से खेलते हुए आयेंगे नजर

सहारनपुर जिले के लिए खेल जगत में गर्व का क्षण है। तहसील रामपुर मनिहारान के गांव दल्हेड़ी निवासी तथा अयोध्या में डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर अन्तरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, छात्रावास के प्रतिभाशाली छात्र आदित्य राणा का चयन देश की प्रतिष्ठित प्राइम वॉलीबॉल लीग में हुआ है। वें चेन्नई ब्लिटज की ओर से खेलते नजर आयेंगे। शुक्रवार को यह जानकारी आदित्य के पिता शिवकुमार सिंह ने प्रैस को दी है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बेटे आदित्य राणा को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर पिता शिवकुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि अब उम्मीद है कि आदित्य आगे चलकर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर जिले का नाम रोशन करेगा। आदित्य ने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपने पिता शिवकुमार सिंह को दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें