फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत, तीन घायल

सहारनपुर के बेहट में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर कोतवाली बेहट क्षेत्र में गांव बाबैल बुजुर्ग के पास ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। हादसे में एक युवक शकील (18) पुत्र बुरहान निवासी गांव कलसिया उछल कर ट्रैक्टर के आगे गिर गया और ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। कलसिया निवासी साकिब (18) पुत्र नूरहसन व अजीम (17) पुत्र काला बाइक पर सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। गांव बाबैल बुजुर्ग के पास आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को बाइक चला रहे साकिब ने ओवरटेक किया तो सामने से आ रही बाइक व साइकिल सवार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। बाइक की गति इतनी तेज थी, कि टक्कर लगते ही साकिब उछलकर ट्रैक्टर के आगे जा गिरा और टैक्टर-ट्राली उसे कुचलते हुए निकल गई। हादसे में साकिब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजीम व दूसरी बाइक पर सवार जब्बार (25) पुत्र इदरीश व साइकिल सवार उसका चचेरा भाई इरफान (22) पुत्र मोहम्मद अली निवासी बिलासपुर जनपद रामपुर गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया, कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक लेकर भाग गया। उसकी तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें