सहारनपुर में श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री भूतेश्वर मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर मंदिर समेत महानगर के एक दर्जन से ज्यादा शिवालयों और बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। धोबी घाट रोड स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्त लाइन में लगने शुरू हो गई। ऐसा ही हाल श्री बागेश्वर मंदिर का भी रहा। यहां पर भी भौर से ही श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर रहे है। भक्तों ने बाबा आशुतोष को बेल पत्र धतूरा दूध दही शहद गंगाजल आदि से जलाभिषेक कर सुख शांति एवं धन-धान्य की मन्नत मांगी।