बुधवार रात बेहट क्षेत्र में आंधी के साथ आई बारिश से जनजीवन बुरी प्रभावित हुआ। देहात विद्युत उप स्टेशन के सात फीडरों से जुड़े 42 गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले 15 घंटे से ठप है। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में गंदेवड़-हथनीकुंड बैराज रोड पर आंधी के दौरान बाइक पर आ रहे शहजाद (38) पुत्र बुद्धू के ऊपर पेड़ गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।