हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे कावड़ियों पर बारिश के बीच राज्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने सहारनपुर के गागलहेड़ी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सोमवार सुबह को प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कस्बे के महाराजा अग्रसेन चौराहे पर पहुंचकर बारिश के बीच हरिद्वार से आने वाले कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ओर फल पानी आदि वितरित किया।इस दौरान पुरा कावड़ यात्रा मार्ग शिव मय हो गया ओर लोगो ने शिव भक्तो के साथ जमकर भोले नाथ के जयकारे लगाए। इस दौरान सदर विधायक राजीव गुबर, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पिछड़ा आयोग सदस्य मेलाराम पवार, अनुसूचित जन जाति आयोग के सदस्य महिपाल बाल्मीकि, मेयर अजय सिंह, एडीएम ई समर बहादुर, एसडीएम सदर सुबोध कुमार,महानगर अध्यक्ष शीलत विश्नोई, आधार शर्मा जिला अध्य्क्ष परशुराम सेना,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलवीर राणा, मानवीर पुंडीर,विनीत गुप्ता आदि ने शिव भक्तो पर पुष्प वर्षा की