भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती की उम्र काफी हो गई है, अब उन्हें आराम करना चाहिए। चुनाव के झंझट में क्यों पड़ रही हैं। राकेश टिकैत सरसावा में मृतक अमित के आवास पर उसके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया।