फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: आधा दर्जन पनीर की फैक्टरियों पर छापा, संचालकों में मचा हड़कंप

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में एडिशनल कमिश्नर रमेश यादव ने खाद्य विभाग की टीम के साथ रामपुर मनिहारान में आधा दर्जन पनीर की फैक्टरियों पर छापेमारी की। छापेमारी से क्षेत्र के पनीर फैक्टरी संचालकों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने फैक्ट्री से कई कुंतल पनीर को जब्त किया। कस्बे के देवबंद रोड, घसौती रोड, बाईपास रोड पर पनीर की आधा दर्जन फैक्टरी पर सुबह एडिशनल कमिश्नर रमेश यादव ने टीम के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालक फैक्ट्री छोड़कर भाग खड़े हुए। टीम ने मौके से कई कुंतल पनीर जब्त किया। समाचार लिखे जाने तक टीम कार्रवाई में जुटी थी। साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग की टीम ने फैक्ट्री से बिजली चोरी को पकड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें