फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रोडवेज बस चालक परिचालक से मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने मंगवाई माफी

सहारनपुर के अंबेहटा रोडवेज बस के चालक और परिचालक से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को उनके घरों से हिरासत में लेने के बाद मेन बाजार से जुलूस निकालते हुए सरेराह माफी मंगवाई। रविवार रात सहारनपुर से गंगोह जा रही रोडवेज बस के चालक व परिचालक के साथ अंबेहटा में कुछ युवकों ने मारपीट की थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सोमवार सुबह तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को जुलूस के रूप में मेन बाजार से पुलिस चौकी लाया गया, जहां से उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए नकुड़ कोतवाली भेज दिया गया। पुलिस ने तीनों से माफी मंगवाई। इस दौरान आरोपी अपनी गलती पर पछतावा करते नजर आए और भविष्य में ऐसी कोई हरकत न करने की कसम खाई। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। ----

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें