फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Saharanpur: पिकअप ने मारी बाइक में टक्कर, मां की मौत, सड़क पर पड़ा बिलखता रहा दो साल का बेटा

गांव बेलका माफी में संदीप की शादी थी। बुधवार को इसमें शामिल होने के लिए पठानपुरा गंदेवड़ निवासी सागर (18) पुत्र मांगेराम आ रहा था। उसके साथ संदीप के परिवार की सीमा (30) पत्नी रवि और उसका बेटा लड्डू (2) भी थे। शाकंभरी देवी की तरफ से तेज गति से आ रही गैस सिलिंडर से भरी पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सीमा और लड्डू उछलकर सड़क पर गिर गए। सीमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि लड्डू व सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साई भीड़ ने पिकअप के चालक कुलदीप (35) पुत्र लोटन निवासी गांव सतपुरा थाना बिहारीगढ़ को पकड़ लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप को बचाने का प्रयास किया तो भीड़ पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ी। भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। थाने से और फोर्स पहुंचा और कुछ जिम्मेदार ग्रामीणों के प्रयास के बाद पुलिस चालक कुलदीप को वहां से निकालकर सीएचसी ले गई। सागर, लड्डू और कुलदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें