सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान में आई 32 समस्याओं में से मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। दिन शनिवार को तहसील मुख्यालय पर एसडीएम डॉ. पूर्वा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें एसडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 14, विद्युत विभाग 02, विकास विभाग 08, आपूर्ति विभाग 02, पुलिस विभाग 04, नगर पंचायत की 02 समस्याएं आई। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम डॉ. पूर्वा ने समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियो को समस्याओं के शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।