सहारनपुर में पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवार को महानगर से लेकर देहात क्षेत्र के शिवालियों में भक्तों की उम्र पड़ी सुबह से ही मंदिरों में भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जिला अभिषेक कर पूजा अर्चना की भक्तों ने धतूरा बेलपत्र दूर नहीं शहद आदि सामग्री से बाबा का जलाभिषेक किया। महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, हरी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शिवरात्रि के दो दिन शेष रहने से कांवड़ियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। सुबह के समय हुई बारिश ने भक्तों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है।